August 17, 2026

उन्नाव में कांग्रेस के खिलाफ युवाओं का मशाल जुलूस, ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर लगे मुर्दाबाद के नारे

0
F 19

उन्नाव में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे युवाओं ने कांग्रेस के कथित अमर्यादित आचरण के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। शास्त्री पार्क से शुरू हुआ जुलूस बड़ा चौराहा तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। इनमें ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘हमारी आन, बान और शान’ और ‘कांग्रेस के अमर्यादित आचरण के विरुद्ध जन-आक्रोश प्रदर्शन’ जैसे संदेश लिखे थे। युवाओं ने ‘वंदे मातरम्’ के समर्थन में भी नारे लगाए।

शास्त्री पार्क से आगे बढ़ते हुए जुलूस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की संख्या बढ़ती गई। बड़ा चौराहा पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *