August 17, 2026

बीजेपी में संगठन विस्तार की तैयारी तेज, इन जिलों में जल्द दिखेंगे नए चेहरे

0
F 2

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के आठ-नौ सांगठनिक जिलों में नई टीम के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। इनमें हाथरस, अंबेडकर नगर, देवरिया, चंदौली, गोरखपुर महानगर, वाराणसी और संतकबीर नगर समेत अन्य जिले शामिल हैं।

भाजपा ने यूपी को 98 सांगठनिक जिलों में बांटा है। हाथरस, अंबेडकर नगर, देवरिया, चंदौली और गोरखपुर महानगर समेत कई जिलों में नई टीम के गठन का इंतजार है। नई टीम में देरी से स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, वहीं संभावित पदाधिकारियों को लेकर सिफारिशों का दौर जारी है। मिशन-2027 को देखते हुए पार्टी जल्द जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में है।`

नई टीम में जगह बनाने के लिए संभावित दावेदारों के समर्थन में जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों का दौर भी जारी है। वहीं, मौजूदा पदाधिकारियों में नई टीम की घोषणा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी जल्द ही इन जिलों में नई टीम घोषित कर संगठनात्मक गतिविधियों को  तेज रफ्तार दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *