August 17, 2026

मायावती ने ब्राह्मण समाज से की BSP से जुड़ने की अपील, बोलीं- सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान

0
F 17

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने की कोशिश तेज कर दी है। एक बयान में उन्होंने ब्राह्मण समाज से मजबूती के साथ बसपा के साथ खड़े रहने की अपील की। मायावती ने भरोसा दिलाया कि पार्टी सत्ता में आती है तो 2007 की तरह ब्राह्मणों समेत सभी वर्गों को उचित सम्मान और भागीदारी दी जाएगी।

मायावती ने कहा कि बसपा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति पर काम करती है और उसका लक्ष्य किसी एक वर्ग के बजाय पूरे समाज के हितों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नए, युवा और सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया।

बसपा प्रमुख ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा, जो निजी स्वार्थ के चलते पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में चले गए। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के कारण पार्टी को चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा और वे अपने समाज को भी बसपा से प्रभावी ढंग से नहीं जोड़ सके।

मायावती ने ब्राह्मण समाज को आश्वासन दिया कि चुनावों में उनकी सक्रियता और तैयारी के आधार पर राजनीतिक भागीदारी का मौका दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में दलित समाज की भूमिका को भी अहम बताया। फिलहाल बसपा की कोशिश सर्वसमाज के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने और 2027 से पहले संगठन को मजबूत करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *