August 17, 2026

यूपी में BJP की नई सोशल इंजीनियरिंग, हर विधानसभा में Gen-Z के बीच पहुंचेगी पार्टी

0
F 4

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने युवा मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति तैयार की है। सरकार से नाराज चल रहे युवाओं तक सीधे पहुंचने के लिए भाजपा सरकार विधानसभा स्तर पर विशेष युवा टीमें गठित करने जा रही हैं।

हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 युवाओं की टीम गठित की जा सकती है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। ये टीमें स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं तथा सरकार को लेकर राय जानेंगी।

इस जनसंपर्क के दौरान रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। युवाओं से उनकी प्राथमिक समस्याओं और सरकार से अपेक्षाओं के बारे में भी प्रतिक्रिया ली जाएँगी और इसके आधार पर पार्टी अपने आगे की रणनीति तैयार करेगी।

बीजेपी का फोकस सरकारी योजनाओं और रोजगार कार्यक्रमों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ चल रहे प्रचार और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने पर भी रहेगा। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर युवा संपर्क अभियान और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *