August 17, 2026

2027 के रण से पहले अखिलेश की रणनीति, PDA समीकरण मजबूत करने की कवायद!

0
F 16

समाजवादी पार्टी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय संयम बरतने और ऐसा कुछ न कहने की हिदायत दी है, जिससे बीजेपी को राजनीतिक फायदा मिले।

अखिलेश यादव ने मौजूदा गठबंधन को मजबूत करने पर भी जोर दिया है। उनका फोकस सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल और सीटों के साथ सामाजिक समीकरण साधने पर है। पार्टी PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को अपने चुनावी आधार के रूप में मजबूत करने में जुटी है।

‘पीड़ा बढ़ेगी तो PDA बढ़ेगा’ के जरिए अखिलेश ने सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को PDA के विस्तार से जोड़ने की कोशिश की है। सपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी है। हालांकि, सीट बंटवारे, सामाजिक प्रतिनिधित्व और सहयोगी दलों के बीच तालमेल जैसी चुनौतियां भी सामने हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव में PDA, गठबंधन की एकजुटता और मजबूत संगठन सपा की रणनीति के प्रमुख आधार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *