जेन-जी की आवाज को सियासी रंग से बचाने की पहल
बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने छात्रों और जेन-जी से अपील की कि वे सत्ता पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक हितों से दूर रहकर अपने मुद्दों की लड़ाई खुद से लड़ें। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर युवाओं के आंदोलनों को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तमाल करने का आरोप लगाया।
मायावती ने कहा कि युवाओं के रोजगार, सरकारी भर्तियों और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सरकारों को गंभीरता से काम करना चाहिए। मायावती ने दावा किया कि दिल्ली के जंतर-मंतर और रांची में छात्रों के आंदोलनों को बाद में अपने राजनीतिक दलों के हित के लिए इस्तमाल करने की कोशिश करने लगे।

उन्होंने जेन-जी और छात्रों से राजनीतिक दलों के प्रभाव से बचने की अपील की और कहा की अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठित एवं समझदारी से आगे बढ़े। मायावती ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि बसपा कार्यकाल में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सरकारी भर्तियों को गति देने के प्रयास किए गए थे।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.