महिला वोटर्स को साधने की होड़, योगी के 50 हजार बनाम अखिलेश के 40 हजार की सियासी जंग
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों को साधने का अभ्यास तेज हो गया है। योगी सरकार महिलाओं को ₹50 हजार तक की आर्थिक सहायता देने वाली योजना पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 लाख महिलाओं को इसका लाभ देने और चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त जारी करने का प्रस्ताव है। बाकी रकम सरकार बनने के बाद तीन किस्तों में दी जा सकती है। हालांकि, योजना पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
इस पर अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए इसे “बीजेपी का एक और जुमला” बताया। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं के लिए ₹40 हजार से आर्थिक सहायता शुरू की जाएगी, जिसमें हर साल बढ़ोतरी होगी।
इस तरह 2027 चुनाव से पहले यूपी में महिलाओं पर फोकस किया जा रहा है ,आर्थिक मदद को लेकर बीजेपी-सपा की नई रणनीति।