यूपी सांसदों से नितिन नवीन का सीधा संवाद, क्या 2027 चुनावी रणनीति पर मंथन!
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार पार्टी के सांसदों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर रहे हैं, ताकि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जमीनी स्थिति, संगठन की पकड़ और जनता के बीच माहौल का फीडबैक लिया जा सके।
सत्ता की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ बीजेपी की सबसे बड़ी प्राथमिकता इस बार जिताऊ उम्मीदवारों का चयन है। पार्टी संभावित दावेदारों के साथ-साथ हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी स्थिति का आकलन कर रही है। इन बैठकों के जरिए उम्मीदवारों की मजबूत दावेदारी और चुनावी समीकरणों को समझने की कवायद शुरू हो गई है।